फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुवाड़ी में गंदे पानी की सप्लाई, पेयजल की टंकी में पड़े केंचुए

Fri, 25 Mar 2016 07:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
पानी की टंकी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चुवाड़ी नगर पंचायत में रेस्ट हाउस में लोनिवि के साथ आईपीएच द्वारा रखी गई पेयजल की टंकी में केंचुओं की भरमार है।
विज्ञापन


इस टंकी का पानी पिछले काफी समय से यहां के लोग पी रहे हैं कि नगर पंचायत या फिर आईपीएच विभाग इसे नियमानुसार साफ करता रहता है लेकिन इस मामले के प्रकाश में आने के बाद सब लोगों को अपने स्वास्थ्य की चिंता सताने लगी है। स्थानीय लोगों में जनहित सभा के अध्यक्ष उत्तम चंद कौशल, स्थानीय दुकानदारों में केवल सिंह, राजकुमार, पवन कुमार, रंगील सिंह, गुंजन, लोकेंद्र सिंह, मनोज कुमार व राम कुमार ने बताया कि जो पीने के पानी की टंकी बाजार में रखी गई है। उसमें से शुक्रवार को केंचुए नल से निकलने शुरू हो गए। जिस पर जब टंकी का ढक्कन हटाया गया तो अंदर का नजारा बेहद खराब था।

टंकी के अंदर केंचुए पाए गए। लोगों ने बताया कि इस पानी से काफी समय से गंदी बदबू आ रही थी। स्थानीय लोगों ने आईपीएच और नगर पंचायत से मांग की है कि आईपीएच विभाग पानी की नई टंकी लगाकर नियमित रूप से इसकी सफाई करने का जिम्मा उठाए। स्थानीय दुकानदार इस टंकी के पानी का प्रयोग चाय बनाने से लेकर खाद्य पदार्थों को तैयार करने में करते हैं।
विज्ञापन


कनिष्ठ अभियंता आईपीएच चुवाड़ी मनोज शर्मा ने बताया कि तीन वर्ष पहले यह टंकी नगर पंचायत ने रखवाई थी। आईपीएच विभाग स्वच्छ और शुद्ध पानी की सप्लाई दे रहा है। लिहाजा नगर पंचायत को अपनी टंकी को नियमित रूप से साफ करवाना चाहिए।
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष विकास कुमार का कहना है कि पानी की आपूर्ति आईपीएच करवा रहा है। ऐसे में गुणवत्ता को बनाए रखना आईपीएच का काम है। लेकिन आईपीएच इस काम को नहीं करना चाहता है तो नगर पंचायत जल्द ही पानी की टंकी की सफाई करवा देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें