फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कार की पिछली सीट पर बैठी दीक्षिता के सिर में लगा पहाड़ी से गिरा पत्थर

Mon, 06 Jul 2026 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने पहुंचाया भरमौर अस्पताल, डॉक्टरों ने किशोरी को मृत किया घोषित
विज्ञापन

बन्नी माता मंदिर से लौट रहा था परिवार, धर्मशाला के नड्डी की थी किशोरी

संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। बन्नी माता मंदिर मार्ग पर ढकोग के समीप सोमवार सुबह 11:30 बजे कार एचपी 39जी 4990 पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। सिर में पत्थर लगने से 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। यह हादसा सोमवार सुबह हुआ। मृतक किशोरी दीक्षिता पुत्री नवदीप गांव व डाकघर डल लेक, नड्डी, तहसील धर्मशाला की रहने वाली थी।
विज्ञापन

नवदीप पुत्र जैसी राम परिवार सहित मणिमहेश जाने के बाद लाके वाली माता के दर्शन कर बन्नी माता मंदिर से लौट रहे थे। ढकोग के पास पहुंचे तो पहाड़ी से गाड़ी पर पत्थर आ गिरा। गाड़ी की पिछली सीट पर दीक्षिता, उसकी माता और एक बहन बैठी थीं। नवदीप और उनका भांजा अगली सीट पर बैठे थे। पत्थर सीधा दीक्षिता के सिर पर लगा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उसे सिविल अस्पताल भरमौर ले गए। यहां चिकित्सक ने दीक्षिता को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच शुरू कर दी है। एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पहाड़ी से गिरा पत्थर लगने से एक किशोरी की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें