फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बरसात में दरक रहे पहाड़, लगातार दूसरे दिन पत्थर गिरने से गई एक और जान

Mon, 06 Jul 2026 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। बरसात के साथ पहाड़ दरकने की घटनाएं जानलेवा साबित होने लगी हैं। जिले में लगातार दूसरे दिन पहाड़ी से गिरे पत्थरों ने एक और अनमोल जिंदगी छीन ली। दो दिन के भीतर दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत से लोगों में दहशत का माहौल है। ताजा हादसा भरमौर उपमंडल के ढकोग-बन्नी मार्ग पर हुआ। जहां बन्नी माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पर पहाड़ी से अचानक पत्थर गिर गया। हादसे में 14 वर्षीय दीक्षिता पुत्री नवदीप निवासी गांव डल लेक, नड्डी (धर्मशाला) गंभीर रूप से घायल हो गईं। उसे सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटना में साहिल पुत्र नाथो राम निवासी घरेड़ डाकघर गोली की जान चली गई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं ने बरसात के मौसम में पहाड़ी मार्गों पर यात्रा की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिले के अधिकांश संपर्क और राष्ट्रीय राजमार्ग पहाड़ों के बीच से गुजरते हैं। लगातार बारिश के कारण चट्टानें कमजोर हो रही हैं और भूस्खलन व पत्थर गिरने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों ने संवेदनशील स्थानों की पहचान कर सुरक्षा उपाय बढ़ाने, चेतावनी संकेतक लगाने और जोखिम वाले क्षेत्रों में नियमित निगरानी की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें