फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पेड़ों की जांच के लिए जंगल पहुंचे डीएफओ

विज्ञापन
चंबा के पांगी में लॉट में काटे जा रहे पेड़ों की जांच करते डीएफओ व अन्य टीम।
विज्ञापन
चंबा। पांगी के जंगलों में वन निगम के लॉट का डीएफओ ने निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने काटे गए पेड़ों के ठूंठ चेक किए। साथ ही उन्हें काटने के लिए चिह्नित किए देवदार के पेड़ों का भी निरीक्षण किया। लॉट की आड़ में हरे- भरे पेड़ों का अवैध कटान न हो, इसके लिए डीएफओ ने टीम के साथ निरीक्षण किया। वन परिक्षेत्र साच के जंगल में चल रहे लॉट में वह अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। इसके लिए उन्होंने निगम के ठेकेदार को भी सूचित नहीं किया। जंगलों में ठेकेदार के कर्मियों ने पेड़ों को काटकर स्लीपर बनाकर रखे थे। इसके बारे में उन्होंने पूरी जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


जिले में लॉट की आड़ में पहले भी कई अवैध कटान सामने आ चुके हैं। इसके चलते पांगी के डीएफओ रवि गुलेरिया ने अपने मंडल में चल रहे लॉट कार्यों का जायजा लिया। कर्मचारियों को भी उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से लॉट का निरीक्षण करें। यदि ठेकेदार चिह्नित पेड़ों के अलावा किसी दूसरे पेड़ को काटता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें। इस संबंध में उन्होंने ठेकेदार को भी चेताया कि वह सिर्फ चिह्नित सूखे पेड़ों का ही कटान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें