फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: घोषणाओं की बारिश में सूखा पड़ा विकास

Sun, 21 Jun 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
साहो मार्ग पर मसड़ मोड़ के पास एक साल बाद भी नहीं लगा आपदा के समय धंसा डंगा
विज्ञापन

नया डंगा न लगने से धंस रही सड़क, एक साल से राहत के इंतजार में हैं क्षेत्र के लोग
नेक सिंह ठाकुर
साहो (चंबा)। केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने भले ही आपदा में मची तबाही में राहत के लिए करोड़ों रुपये का बजट जारी किया हो लेकिन आकांक्षी जिले के साहो क्षेत्र के लोग आज भी आपदा का दंश झेल रहे हैं। उन्हें अभी तक राहत मिलने का इंतजार है। साहो मार्ग पर मसड़ मोड़ के पास एक साल पहले भारी बारिश से जो डंगा धंस गया था, उसे आज दिन तक लोक निर्माण विभाग नहीं लगा पाया है। वाहन चालक डर के साये में वहां से वाहनों को गुजार रहे हैं। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। नया डंगा न लगने से सड़क धीरे-धीरे धंस रही है। सुरक्षा के नाम पर विभाग ने सड़क पर पत्थर रख दिए हैं ताकि कोई वाहन क्षतिग्रस्त सड़क ऊपर से वाहन को न गुजारे। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि क्षतिग्रस्त डंगे की मरम्मत का कार्य शीघ्र शुरू करवाया जाएगा।

आपदा में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत के लिए सरकारें करोड़ों रुपये का बजट जारी करने के दावे कर रही हैं लेकिन, साहो मार्ग पर क्षतिग्रस्त डंगे की मरम्मत में एक साल में एक पत्थर नहीं लग पाया। - हरी सिंह
विज्ञापन



चंबा-साहो मार्ग पूरे जिले में ऐसा मार्ग है जहां सुबह से शाम तक सरकारी और निजी बसों की आवाजाही होती है। ऐसे में सड़क का क्षतिग्रस्त डंगा कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। - साहब सिंह
विज्ञापन



न तो सरकार आपदा में मिले जख्मों की समीक्षा कर रही है और न ही संबंधित विभाग इसमें गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। यही वजह है कि एक साल में क्षतिग्रस्त डंगा ठीक नहीं किया जा सका। - नेकराज


जहां पर सड़क का डंगा गिरा है, वहां पर यदि कोई वाहन दुर्घटना होती है तो उसके लिए पूरी तरह से प्रशासन और संबंधित विभाग जिम्मेदार होगा। - सत्या ठाकुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें