फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने कॉलोनी मोड़ को चौड़ा करने के दिए आदेश

विज्ञापन
बस हादसे वाली जगह को देखते उपायुक्त डीसी राणा व अन्य। यहां बेरिकेड भी नहीं लगे हुए हैं। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। तीसा में हुए बस हादसे पर जिलाधीश ने कड़ा संज्ञान लेते हुए कॉलोनी मोड़ को चौड़ा करने के आदेश लोक निर्माण विभाग को जारी कर दिए हैं। अब लोनिवि जल्द ही कॉलोनी मोड़ को चौड़ा करेगा ताकि भविष्य में वहां पर कोई भी वाहन दुुर्घटना न हो। हादसे की सूचना मिलने के बाद बचाव व राहत कार्य का जायजा लेने पहुंचे उपायुक्त के समक्ष स्थानीय लोगों ने उपरोक्त मोड़ के बारे में बताया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने उपायुक्त को बताया कि इस मोड़ पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। कई लोग जान गंवा चुके हैं। उपायुक्त ने लोगों को आश्वासन दिया कि उपरोक्त मोड़ को तुरंत चौड़ा करवाया जाएगा। इसको लेकर उपायुक्त ने लोनिवि को भी आदेश जारी कर दिए हैं। जहां आवश्यकता होगी, वहां पर क्रैश बैरियर भी लगाए जाएं ताकि वाहन दुर्घटना की संभावना कम हो।
स्थानीय लोगों की मानें तो कॉलोनी मोड़ में कई वाहन दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इन दुर्घटनाओं में कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। ऐसे में उपरोक्त मोड़ को चौड़ा करना अनिवार्य है। उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि कॉलोनी मोड़ को शीघ्र ही चौड़ा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें