फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डिपो संचालकों ने निकाली रोष रैली, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Sun, 02 Nov 2025 10:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, मांगें पूरी करने की गुहार लगाई
विज्ञापन

कहा, सरकार ने नहीं किए अपने वायदे पूरे, डिपो संचालकों को पेश आ रही दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला के राशन डिपो संचालकों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त मुकेश रेपसवाल से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजा। साथ ही संचालकों की मांगों को पूरा करने का आग्रह किया। इससे पहले पदाधिकारियों ने शहर में रोष रैली भी निकाली। प्रदर्शन पदाधिकारी अशोक कवि की अगुवाई में किया गया। पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश सरकार की ओर से जारी किए गए बजट में पीडीएस डिपो संचालकों को सरकार ने पूरी तरह से नजर अंदाज किया है।
कांग्रेस पार्टी ने आम विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश के डिपो धारकों को 20,000 मासिक वेतन और वन टाइम लाइसेंस की व्यवस्था करने का वायदा किया था, लेकिन प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बने लगभग 3 वर्ष के बाद भी प्रदेश सरकार ने अभी तक प्रदेश के डिपो धारकों के साथ किए वायदे को पूरा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश के डिपो धारकों को सरकार के बजट से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन सरकार ने इस बजट में भी अनदेखी की गई। इस दौरान डिपो धारकों ने मांगों को पूरा न करने को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। बताया कि पॉस मशीन के जरिये राशन वितरण के लिए डिपो संचालकों को हर माह करीब पांच सौ रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा किया जाए। इस मौके डिपु संचालक अमित कुमार, राज कुमार, हैप्पी कुमार, काका राम और रोशन लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें