फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नहीं भरे करोड़ों कमा कर देने वाले चौगान के जख्म

Sun, 02 Nov 2025 10:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मिंजर मेले के दौरान करोड़ों में नीलाम होता है चौगान, खोदाई से बने गड्ढे जस की तस
विज्ञापन

चौगान के चारों ओर उगी हरी-भरी घास का मिट गया नामोनिशान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। आकांक्षी जिला चंबा की ऐतिहासिक धरोहर चंबा चौगान नंबर-एक की सुध लेना जिला प्रशासन भूल चुका है। आलम यह है कि मिंजर मेले के दौरान लाखों रुपये में चंबा चौगान नीलाम होता है। चौगान नीलाम होने के बाद चौगान में गेंती तक चलती है। इसके बाद जिला प्रशासन इसकी मरम्मत करने का वायदा तक करता है। बावजूद इसके वर्तमान में चौगान के भीतर पहले की गई खुदाई के जख्म अभी तक भर नहीं पाए हैं। ऐसे में यहां पर अब विभिन्न प्रकार की गतिविधियां होने से चौगान के हाल-बेहाल होते ही प्रतीत हो रहे हैं। चौगान के इर्द-गिर्द जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। वहीं हरी-भरी घास का नामोनिशान तक मिटने से पैदल रास्ते के निशान बन चुके हैं।
शहर के वरिष्ठ जनों में किशोर शर्मा, शादी लाल शर्मा, संदीप कुमार, जसवीर नागपाल, योगराज, प्रताप चंद, अशोक कुमार, डॉ डी के सोनी, बुधिया राम, लेखराज धीमान ने बताया कि चंबा चौगान की तुलना जिला की धड़कन से की जाती है। वर्तमान समय में चौगान की बदहाल स्थिति है।
विज्ञापन

इनसेट
ग्रीन वैली क्लीन वैली संस्था के संस्थापन नवजोत जोशी ने बताया कि संस्था की ओर से युवाओं को नशे से बचाने के लिए अनोखी पहल आरंभ की गई है। पहल के मुताबिक चौगान में प्रतिदिन क्रिकेट खिलाड़ी खेलने से पूर्व चौगान में पत्थरों और कचरे को उठा कर कूड़ेदान में डालते हैं। चौगान का महत्व जानते हुए युवाओं की पहल प्रशासन के लिए भी बड़ी सीख है।
विज्ञापन

इनसेट
उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि चौगान में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के खत्म होने पर चौगान पांच से छह माह तक बंद रहेगा। उस दौरान इसके सुधारीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए कदम उठाए जाएंगें। जिसका जिम्मा वन विभाग को सौंपा गया है। वन विभाग चौगान में स्थानीय घास लगाने के अलावा पौधे रोपित करेगा। जिसमें शहर के सभी लोगों के विचार और सहयोग अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें