जांच में पता चला है कि दवाई को खासतौर पर नशे के लिए ही बनाया गया था।
केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित दवाइयों को बेचने वाले केमिस्टों पर कार्रवाई करते हुए ड्रग इंस्पेक्टर नरेंद्र ठाकुर ने शहर के सभी केमिस्टों की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी केमिस्टों को प्रतिबंधित दवाइयां न बेचने के निर्देश जारी किए।
नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 344 दवाइयों पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिसकी जानकारी चंबा के सभी केमिस्टों को उपलब्ध करवा दी गई है। इसके अलावा डॉक्टर द्वारा मरीजों को इन दवाओं को नहीं लिखने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी सूचना जारी की गई है।
उन्होंने कहा कि चंबा जिला में करीब 200 केमिस्टों की दुकानें हैं। जिन्हें प्रतिबंधित दवाओं को सेल परेचज नहीं करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि समय-समय पर केमिस्ट की दुकानों पर छापेमारी की जाएगी।