फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बिल्ला वन बीट में देवदार के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी

Fri, 21 Apr 2023 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। चुराह वनमंडल की बिल्ला बीट के गंभीर जंगल में देवदार के पांच पेड़ों पर अवैध कुल्हाड़ी चलने का मामला सामने आया है। इसके लिए वनमंडलाधिकारी ने संबंधित वन परिक्षेत्र अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है क्योंकि जिस व्यक्ति को विभाग ने पेड़ काटने के आरोप में पकड़ा है, उसका तर्क है कि वन विभाग से अनुमति लेकर उसने अपनी निजी भूमि में पेड़ काटे हैं।
विज्ञापन

जब विभाग ने इसकी छानबीन की तो वन परिक्षेत्र अधिकारी ने व्यक्ति को तीन पेड़ काटने की अनुमति दी थी। मगर व्यक्ति ने तीन के बजाय पांच देवदार के पेड़ काट डाले। मौके पर देवदार के 102 स्लीपर भी बरामद किए हैं, जिसकी कीमत 14 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं, काटे गए पेड़ों पर किसी प्रकार से विभागीय निशानदेही नहीं की गई। इससे साफ है कि पेड़ अवैध रूप से काटे गए हैं। अब वन विभाग ने राजस्व विभाग से निशानदेही की सिफारिश की है।
उधर, संबंधित वन परिक्षेत्र अधिकारी इस मामले में कारण बताओ नोटिस का संतोष जनक जवाब नहीं दे पाया तो विभाग उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी कर सकता है। वनमंडलाधिकारी चुराह सुशील गुलेरिया ने बताया कि गंभीर जंगल में देवदार के पेड़ों को अवैध रूप से काटने का मामला सामने आया है। इसको लेकर वन परिक्षेत्र अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें