फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांगी को अलग विधानसभा बनाने की मांग

विज्ञापन
लोगों को संबोधित करते पांगी एकता मंच के अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर। संवाद - फोटो : Chamba
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। पंगवाल एकता मंच ने पांगी को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए आवाज बुलंद की है। इसके लिए राम लीला मैदान किलाड़ में मंच ने विशेष बैठक की।
विज्ञापन

इसमें लोगों समेत राजनीतिक दलों के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान पांगी घाटी के विकास को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मंच के अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर ने बताया कि चैहणी सुरंग बनने से घाटी का जिला मुख्यालय के साथ संपर्क 12 महीने के लिए जुड़ जाएगा। इसके अलावा पांगी घाटी को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाना भी जरूरी है। तभी घाटी में विकास कार्य तेज गति से हो पाएंगे। इसके अलावा पांगी घाटी को स्वायत्तता विकास परिषद का गठन की भी मांग की। उन्होंने कहा कि पांगी अस्पताल में सर्जन विशेषज्ञ नहीं है।
उन्होंने सरकार से यहां विशेषज्ञ नियुक्त करने की मांग की है। घाटी में पांच मेगावाट के मिनी हाईडल पावर प्रोजेक्ट के निर्माण को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में लोगों ने घाटी में फोर जी नेटवर्क और सड़कों की दयनीय हालत को सुधारने की मांग रखी। इस मौके पर मंच के उपाध्यक्ष भगत बड़ोत्रा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें