फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: किहार से टांडा तक एचआरटीसी बस सेवा शुरू करने की उठी मांग

Fri, 10 Oct 2025 06:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। किहार से टांडा मेडिकल कॉलेज तक एचआरटीसी बस सेवा शुरू करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से यह मांग अधूरी पड़ी है। इससे लगभग 20 पंचायतों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिल सकता है। भलेई के दौरे पर आए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को भी ग्रामीणों की ओर से इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया था लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि हर बार केवल आश्वासन मिलता है।
विज्ञापन

टांडा मेडिकल कॉलेज क्षेत्र का प्रमुख अस्पताल है, जहां बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए जाते हैं। किहार व आसपास के गांवों से सीधी परिवहन सुविधा न होने के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अक्सर या तो उन्हें कोटी से दूसरी बस लेनी पड़ती है या फिर महंगी टैक्सियों का सहारा लेना पड़ता है। यदि किहार से टांडा के लिए बस सेवा शुरू की जाती है तो इससे हिमगिरी, आयल, डियूर, भडेला, डांड, किहार, भांदल, स्नूह, किलोड़, सिंगाधार, सियूल, खड़ड, पुखरी जैसी करीब 20 पंचायतों के निवासियों को सीधा फायदा होगा। ये गांव आज भी परिवहन सुविधा के लिहाज से पिछड़े हुए हैं।
ग्रामीणों में संजय कुमार, शक्ति कुमार, अमित कुमार, दीप कुमार, सुरजीत कुमार और उत्तम कुमार सहित कई अन्य लोगों ने सरकार से मांग की है कि इस रूट पर जल्द से जल्द एचआरटीसी की नियमित बस सेवा शुरू की जाए। उनका कहना है कि स्वास्थ्य सेवाएं तभी कारगर हो सकती हैं जब वहां तक पहुंचने की सुविधा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें