चुराह (चंबा)। ग्राम पंचायत खुशनगरी के विभाजन को लेकर स्थानीय बाशिंदों ने अपनी आवाज उठाई है। ग्रामीणों ने इस संबंध में उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपा, जिसे तीसा में एक विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान प्रस्तुत किया गया।
पंचायत के उपप्रधान जावेद खान ने उपायुक्त को बताया कि खुशनगरी पंचायत की बढ़ती आबादी और भौगोलिक स्थिति को देखते हुए इसे विभाजित करना जरूरी है।
उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर ग्राम सभा में भी प्रस्ताव पारित किया गया है। इसमें सुझाव दिया है कि खुशनगरी पंचायत का विभाजन करके एक नई ग्राम पंचायत सकलोगा का गठन किया जाए। संवाद