फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ब्रेही पंचायत के विभाजन की मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन

Fri, 20 Dec 2024 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा उपायुक्त को ग्राम पंचायत ब्रेही के विभाजन को लेकर आ रही समस्या बारे उपायुक्त को अवगत करवात
विज्ञापन
चंबा। विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत ब्रेही के विभाजन को लेकर सुनारा वार्ड की जिला परिषद सदस्य दुर्गी देवी की अगुवाई में ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि विकास के लिए पंचायत का विभाजन जरूरी है। दुर्गी देवी ने कहा कि ब्रेही गांव और पंचायत राजस्व गांव तुर में पड़ते हैं, जबकि तुर गांव ब्रेही की विपरीत दिशा में स्थित है और पूरी पंचायत का सबसे बड़ा गांव है, जिसकी जनसंख्या करीब 600 है। उन्होंने कहा कि यह गांव दूसरी प्रस्तावित पंचायत के रूप में अलग किया जा सकता है, जिसके लिए ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित किया जा चुका है।
विज्ञापन

विभाजन को तर्कसंगत बताते हुए उन्होंने उपायुक्त से आग्रह किया कि इस पंचायत का विभाजन किया जाए ताकि यहां के निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। संवाद

चंबा उपायुक्त को ग्राम पंचायत ब्रेही के विभाजन को लेकर आ रही समस्या बारे उपायुक्त को अवगत करवात

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें