फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हिमगिरी स्कूल के बच्चों के लिए फुटओवर ब्रिज की मांग

Thu, 03 Sep 2026 10:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। किहार वार्ड की जिला परिषद सदस्य कमली योगी ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न सड़क, पुल और अन्य निर्माण कार्यों से संबंधित मांगें रखीं। इस दौरान उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हिमगिरी के बच्चों की सड़क पार करने की समस्या को देखते हुए फुटओवर ब्रिज बनाने की मांग प्रमुखता से उठाई।
विज्ञापन

आयल से सनवाल सड़क के लियूंटी-गुवाड़ी हिस्से, साही सड़क, कुंडा-खड़कियाला-रालेई सड़क, प्रिंगड़, कुम्हारका, सियूंला-लाहरा, बुज्जू-जन्नण और हंगोई सड़क समेत विभिन्न मार्गों के कार्यों को लेकर मंत्री के समक्ष मांग रखी।
इसके अलावा बिरवाड़ी मोड़ से ग्रोहण वाया बंजला, फगडोग, तिमरेला, मियोटी, खुडरी व लारण, बिकनार, डोंरी, भांदल-रंजनी, चांदु-धमोगी-पथवाल, भडोगा और खेड़ी सड़क के कार्य को करवाने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन

वहीं, शुर नाला पुल और भिद्रो नाला से भसुआ गांव लिंक सड़क का मुद्दा भी उठाया गया। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मौके पर कुछ कार्यों को अंतिम रूप देने और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें