फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तीसा अस्पताल में स्टाफ और सुविधाओं की कमी का उठा मुद्दा

Thu, 03 Sep 2026 10:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह/चंबा। नागरिक अस्पताल तीसा में स्वास्थ्य सुविधाओं और विभिन्न समस्याओं को लेकर समीक्षा बैठक हुई।
विज्ञापन

एसडीएम चुराह राजेश जरयाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकारी बीएमओ डॉ. ऋषि पुरी समेत विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल में स्टाफ की कमी, साफ-सफाई, पेयजल और बिजली व्यवस्था सहित अन्य समस्याएं उठाईं।
विज्ञापन

अस्पताल तक पहुंचने वाली सड़क की खराब हालत का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। जनप्रतिनिधियों ने सड़क की मरम्मत और विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की मांग की, ताकि मरीजों को उपचार के लिए अन्य स्थानों का रुख न करना पड़े। अस्पताल में शवगृह की सुविधा उपलब्ध करवाने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को शवगृह निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि तलाशने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें