खड़ामुख-होली मार्ग छठे दिन भी यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाया। मार्ग पर सोमवार को एक बार फिर से पहाड़ी दरकने से बड़ी-बड़ी चटटानें, मलबा और पत्थर गिरने का क्रम जारी रहा।
चंबा जिले के खड़ामुख-होली मार्ग छठे दिन भी यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाया। मार्ग पर सोमवार को एक बार फिर से पहाड़ी दरकने से बड़ी-बड़ी चटटानें, मलबा और पत्थर गिरने का क्रम जारी रहा। ऐसे में अब दरकती पहाड़ी के बीच मार्ग को बहाल करना लोक निर्माण विभाग के लिए चुनौती बन चुका है।
विज्ञापन
हालांकि, विभागीय लेबर और मशीनरी दोनों किनारों से मार्ग को खोलने के लिए तैयार है लेकिन पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने से कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अजय शर्मा ने बताया कि मार्ग बहाली के लिए विभागीय टीमें डटी हैं। लेकिन, पहाड़ी से सोमवार को होने वाले भारी भरकम भूस्खलन की वजह से यहां पर कार्य करना बड़ा चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।