फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा में कोरोना संक्रमित चंबा के व्यक्ति ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के 50 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से टांडा में उपचार के दौरान मौत हो गई है। मरीज को कोरोना के साथ-सथ हृदय, निमोनिया और किडनी की बीमारी से पीड़ित था। इसके अलावा शनिवार को होम आइसोलेट बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मरीज को अठारह नवंबर को मेडिकल कॉलेज में कोविड टेस्ट के दौरान कोरोना संक्रमित पाया गया था। टेस्ट के बाद उसे उपचार के लिए डीसीएच चंबा में भर्ती किया गया था। यहां पर उसकी सेहत में ज्यादा सुधार नहीं हो पा रहा था।
इसके चलते 21 नवंबर को उसे उपचार के लिए डीसीएच टांडा रेफर किया गया। मगर रविवार सुबह के समय व्यक्ति ने टांडा में दम तोड़ दिया। कोरोना संक्रमण के साथ व्यक्ति को निमोनिया, हृदय, किडनी संबंधित अन्य बीमारियां भी थी।
विज्ञापन

इसके चलते उसकी सेहत में सुधार नहीं हो पा रहा था। डीसीएच टांडा में चिकित्सक कोरोना संक्रमण के साथ उसकी अन्य बीमारियों का भी उपचार कर रहे थे। मगर रविवार सुबह उपचार के दौरान मरीज ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों को कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत शव सौंप दिया गया है। चंबा में लगातार दूसरे दिन कोरोना से मौत के मामले सामने आए हैं।
इससे जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 32 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग बार-बार लोगों को कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरतने को सचेत कर रहा है। समय रहते लोगों ने कोरोना से बचाव को लेकर जरूरी सावधानियां नहीं अपनाई तो आने वाले समय में मामले और बढ़ सकते हैं। इसको देखते हुए लोगों को सामाजिक दूरी और मास्क पहनने की आदत को डालना होगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि डीसीएच टांडा में चंबा के कोरोना मरीज की मौत हुई है। चंबा में कोरोना से मरने वालों की संख्या 32 पहुंच गई है। कोरोना महामारी से बचाव के लिए लोगों को सरकार प्रशासन के निर्देशों की पालना करना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें