फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर में सर्दियों में अवैध शिकार पर नजर रखने के लिए टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। भरमौर में सर्दियों के मौसम में जंगली जानवरों के अवैध शिकार को रोकने के लिए वन विभाग मुस्तैद हो गया है। वन मंडल भरमौर में ब्लॉक स्तर पर टीमों का गठन किया है। यही टीमें 24 घंटे जंगलों में गश्त करके अवैध शिकारियों पर नजर रखेंगी। अक्सर सर्दियों में बर्फबारी ज्यादा होने से जंगली जानवर खाने की तलाश में निचले इलाकों में उतर जाते हैं। यहां बंदूकधारी शिकारी जंगली जानवरों को अपना निशाना बनाते हैं। इसकी वजह से हर साल सर्दियों में कई जंगली जानवर बेमौत मारे जाते हैं। इस बार वन विभाग ने भरमौर में अवैध शिकार को रोकने के लिए ब्लॉक स्तर पर टीमों का गठन किया है।
नौ टीमें वन मंडल भरमौर में जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए नियमित तौर पर गश्त करेंगी। यह टीमें शिकारियों पर पैनी नजर रखेंगी और अवैध शिकार करने वालों के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई अमल में लाएंगी ताकि भविष्य में वह इस तरह का रुख ना अपनाएं और टीमें प्रतिदिन अपनी रिपोर्ट वन मंडल अधिकारी को प्रेषित करेंगी। इन टीमों में वन रक्षकों के साथ बीओ और वन परिक्षेत्र अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। साथ में लूणा में स्थापित अस्थायी चेक पोस्ट पर तैनात स्टाफ आने जाने वाली हरेक गाड़ी को चेक करेंगे। डीएफओ भरमौर ने सभी पंचायत प्रधानों, महिला मंडल के सदस्यों ,युवक मंडल के सदस्यों और स्थानीय लोगों से अवैध शिकार को रोकने के लिए सहयोग मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध शिकार पर रहेगी नजर
डीएफओ भरमौर सन्नी वर्मा ने बताया कि सर्दियों में अवैैध शिकार को रोकने के लिए ब्लॉक स्तर पर टीमों का गठन किया है। जंगली जानवरों का शिकार करने वाले शिकारियों को जेल के पीछे डाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें