चंबा। नगोड़ी में शुक्रवार को क्षत विक्षत हालत में मिले शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान धर्म सिंह पुत्र सोहन लाल निवासी गांव अशेंई डाकघर डुगली के रूप में हुई है। जोकि अप्रैल माह से लापता चल रहा था।
शव की शिनाख्त घटनास्थल पर मिले मोबाइल फोन में डाली सिम की डिटेल खंगालने पर हो पाई। सिम की डिटेल निकालने पर पता चला कि यह फोन उपरोक्त का है। जोकि अपने घर से बाहर रहता था। 16 अप्रैल को उसका फोन बंद हो गया था।
इसके बाद उसकी परिजनों के साथ कोई बातचीत नहीं हो पाई। शव की शिनाख्त होने के बाद शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि नगोड़ी मेें मिले शव की शिनाख्त हो गई है। शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मौत के कारणों को लेकर छानबीन कर रही है।