फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेरी गांव में लापता दया राम का आठवें दिन मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर(चंबा)। भरमौर की सदर पंचायत के सेरी गांव में लापता हुए दयाराम का शव आठवें दिन बुधिल डैम थला में बरामद हुआ। वीरवार सुबह जैसे ही डैम का पानी कम हुआ तो गाद में दयाराम का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया। यहां पर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन पिछले आठ दिनों दयाराम की तलाश कर रहे थे। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं चल रहा था।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से दयाराम को तलाशने के लिए हर संभव प्रयास किए गए। डैम में शव को तलाशने के लिए प्रशासन ने गोताखोरों की मदद भी ली। लेकिन गोताखोर भी दयाराम को तलाश नहीं पाए। इसके चलते बुधिल डैम के पानी को कम करने का निर्णय लिया गया। जैसे ही पानी का जलस्तर कम हुआ, पानी के नीचे गाद में शव बरामद किया गया। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पृथी पाल सिंह ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतक के परिवार को फौरी राहत के तौर पर दस हजार रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें