फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौहड़ा के पास डैम में मिला महिला का शव, नहीं हो पाई शिनाख्त,

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चौहड़ा के पास डैम में वीरवार को अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को डैम से निकालकर चंबा मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवाया है। यहां पर उसे शिनाख्त होने की तय समयावधि तक रखा जाएगा। शव की हालत देख लग रहा है कि यह कई दिन पुराना है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार को पुलिस को सूचना मिली कि चौहड़ा के पास डैम में किसी महिला का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को डैम से बाहर निकाला। यहां शव को चंबा मेडिकल कॉलेज के शवगृह में पहुंचाया गया। पुलिस अब महिला की शिनाख्त करने में जुट गई है।
जिले के सभी थानों और पुलिस चौकियों से संपर्क किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि डैम में महिला का शव मिला है। मगर अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें