चंबा। परेल-रिंडा मार्ग पर एक जीप दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक घायल हो गया। यह हादसा बुधवार को देरशाम पेश आया। घायल चालक की पहचान अजय कुमार पुत्र महिंद्र कुमार निवासी धनेई के रूप में हुई। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए चंबा मेडिकल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है।
पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार अजय जीप को लेकर रिंडा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान धरवेड़ के समीप चालक किसी कारणवश नियंत्रण खो बैठा और जीप सड़क से नीचे लुढ़क गई। गाड़ी गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने जहां पुलिस को हादसे की सूचना दी वहीं, घायल को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद टांडा के लिए रेफर कर दिया। पुलिस हादसे के पीछे रहे कारणों की जांच में जुट गई है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।