फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड के लिए मिल रही तारीख पर तारीख

Fri, 08 Nov 2024 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर सवाल उठने लगे हैं। यहां पर गर्भवती महिलाओं और पेट दर्द के मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लंबी तारीखें दी जा रही हैं, जिसके कारण उन्हें निजी क्लीनिकों में महंगे अल्ट्रासाउंड करवाने की मजबूरी झेलनी पड़ रही है। सरकारी अस्पताल में जहां यह सेवा निशुल्क उपलब्ध करवाई जाती है, वहीं अब मरीजों को इसके लिए 1,000 से 1,200 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज चंबा में रेडियोलॉजिस्ट के दो पद रिक्त हैं। रोजाना 50-80 से मरीजों के अल्ट्रासाउंड होते हैं। यहां एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट को सीटी स्कैन और एमआरआई में भी सेवाएं देनी पड़ती हैं। यही कारण है कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए लंबी तारीख मिल रही है। मेडिकल कॉलेज चंबा पर पांच विस क्षेत्रों की पौने छह लाख की आबादी स्वास्थ्य लाभ के लिए निर्भर है।
परिचर्चा
35 किलोमीटर से अल्ट्रासाउंड करने के लिए पहुंची हूं। लेकिन अब मेडिकल कॉलेज चंबा में दो माह बाद की डेट अल्ट्रासाउंड के लिए मिली है।
धर्मी देवी, धरवाला
मेडिकल कॉलेज के महज नाम ही बड़े है यहां पर मरीजों को समय पर चिकित्सक नहीं मिलते, मरीजों के जरूरी टेस्ट और अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए निजी क्लीनिकों पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है। जो कि, सरकार और विभाग के लिए शर्मिंदगी की बात है।
विज्ञापन

राजेश कुमार, रजेरा निवासी।

सरकार एक तरफ स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को हरेक सहूलियत प्रदान करने की बात करती है तो वहीं, दूसरी ओर मेडिकल कॉलेज चंबा में हाल-बेहाल है। यहां पर एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट के कंधों पर ही अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और एमआरआई का दायित्व है।
अशरफ शेख, तीसा निवासी

गर्भवती महिलाएं मेडिकल कॉलेज चंबा में एक आस लेकर पहुंचती है। लेकिन अल्ट्रासाउंड के लिए मिलने वाली लंबी डेट के चलते उन्हें निजी क्लीनिकों में एक हजार से लेकर 1,200 रुपये चुकता कर ही अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ रहा है।
जमीला बेगम, राख निवासी

मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट के दो पद रिक्त चल रहे हैं। सरकार और विभाग को रिक्त पदों को लेकर अवगत करवा दिया गया है। एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट रोजाना 50 से 80 अल्ट्रासाउंड करने के अलावा एमआरआई औ सीटी स्कैन का दायित्व भी पूरा कर रहा है।
विज्ञापन

डॉ. पंकज गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज चंबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें