फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बनीखेत में जुटे 226 बाल वैज्ञानिक

Fri, 08 Nov 2024 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के बनीखेत में बाल विज्ञान मेले के दौरान विद्यार्थीयों द्वारा बनाए गये मॉडल का निरीक्षण करत
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनीखेत में 32वें बाल विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। इस उपलक्ष्य पर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ज्ञानचंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रीतम ठाकुर ने मुख्य अतिथि को शाल और टोपी पहनाकर स्वागत किया। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक गौरव वैद्य ने बताया कि इस बार खंड स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन पूरे जिला चंबा में 22 और 23 अक्तूबर 2024 को आयोजित किया गया।
विज्ञापन


सब-डिवीजन लेवल की प्रतियोगिता के लिए जिले से कुल 1,722 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिनमें से 226 प्रतिभागी जिला स्तर के लिए चयनित हुए, जो जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में प्रतिभागी पांच प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। इसमें गणित ओलंपियाड, साइंस स्किट, विज्ञान मॉडल, स्लोगन और निबंध लेखन का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए चयनित किया जाएगा। शनिवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें