फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बनगोटू की गलियों में पसरा अंधेरा, टॉर्च के सहारे पहुंचे घर

Sun, 15 Nov 2026 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइटें बंद रहने से लोगों की बढ़ी मुश्किलें, ट्यूशन जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी
विज्ञापन

शाम पांच बजे के बाद रास्तों पर छाया अंधेरा, ठोकर लगने और हादसे का बना रहता है खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर के बनगोटू मोहल्ले में स्ट्रीट लाइटें बंद रहने से लोगों को रातभर अंधेरे में आवाजाही करनी पड़ी। गलियों में रोशनी न होने के कारण स्थानीय लोगों को टॉर्च जलाकर रास्ता तय करना पड़ा। हालात ऐसे रहे कि जरूरी काम से घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया।
स्थानीय निवासी पूजा देवी, सरोज, कामनी देवी, रोहन कुमार और संगम ने बताया कि मोहल्ले की गलियों में स्ट्रीट लाइटें नियमित रूप से नहीं जलती हैं। सर्दियों में शाम करीब पांच बजे ही अंधेरा छा जाता है। ऐसे में ट्यूशन जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी होती है। वहीं, देर शाम काम से लौटने वाले लोगों को भी अंधेरे में रास्ता पार करना पड़ता है। रोशनी न होने से गलियों में ठोकर लगने और किसी अनहोनी का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

लोगों ने नगर परिषद से मांग की है कि खराब स्ट्रीट लाइटों को जल्द ठीक करवाया जाए और उनके नियमित संचालन की व्यवस्था की जाए, ताकि मोहल्ले के लोगों को रोजाना इस परेशानी से न जूझना पड़े।
विज्ञापन

उधर, नगर परिषद अध्यक्ष भुवनेश्वरी गुलाटी ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है। इसकी जांच करवाई जाएगी कि स्ट्रीट लाइटें बंद रहने का कारण क्या था। समस्या का पता लगाकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें