चंबा की धीमला पंचायत में हो रहे भूस्खलन को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन देने जाता प्रतिनिधि मंडल।सं
चंबा। विकास खंड मैहला के तहत आती ग्राम पंचाय धिमला के तीन गांवों भूस्खलन की जद में हैं। इसके चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की इस समस्या को लेकर भाजपा मंडल त्रिलोचन महादेव के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल मंडलाध्यक्ष पवन भारद्वाज की अगुवाई में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल से मिला।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल मनीष कुमार, संजीव कुमार, रविंद्र कुमार, अनिल कुमार, सुजल कुमार, किशोरी लाल, अमित कुमर और तिलक राज ने बताया कि पंचायत धिमला के तहत आते गांव कलवारा, कलेला और धिमला में भूस्खलन हो रहा है। एक सरकारी स्कूल भी भूस्खलन की चपेट में आ सकता है।
उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि भूस्खलन को रोकने के लिए बिना विलंब उचित कदम उठाए जाएं, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।