फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डलहौजी का युवक महाराष्ट्र से लौटते समय लापता

Mon, 16 Feb 2026 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। डलहौजी उपमंडल के तहत आने वाले गांव सुदली का युवक अतुल कुमार महाराष्ट्र से दिल्ली लौटते समय अचानक लापता हो गया। पिता सुभाष चंद ने बताया कि अतुल महाराष्ट्र की एक कंपनी में काम करता था और 14 फरवरी को दिल्ली के लिए रवाना हुआ था, लेकिन अभी तक घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि युवक जिस ट्रक में सफर कर रहा था, उसी में उसके जूते और बैग बरामद हुए हैं। ट्रक चालक का नाम समीर खान बताया जा रहा है। इस रहस्यमयी लापता होने की स्थिति ने परिवार और ग्रामीणों में चिंता बढ़ा दी है।
परिवार ने पुलिस और जिला प्रशासन से मामले की त्वरित जांच करने की मांग की है। साथ ही, ग्रामीण और परिजन पूछताछ कर रहे हैं और किसी भी सूचना के लिए लोगों से अपील की है कि यदि अतुल कुमार के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत 90415-72964 या 90562-86236 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें