फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डलहौजी के व्यापारियों ने किया ट्रेड लाइसेंस का विरोध

Fri, 26 Sep 2025 05:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा

सार

डलहौजी में व्यापार मंडल ने नगर परिषद अधिकारी राखी कौशल को ट्रेड लाइसेंस रद्द करने और राहत देने की मांग का ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने आर्थिक मंदी और बढ़ते खर्च का हवाला दिया। अधिकारी ने जल्द बैठक का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


कहा, आपदा के चलते व्यापारी झेल रहे मंदी की मार, राहत दे नगर परिषद
संवाद न्यूज एजेंसी

डलहौजी (चंबा)। डलहौजी में ट्रेड लाइसेंस के खिलाफ व्यापार मंडल की ओर से नगर परिषद कार्यालय में वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों ने ट्रेड लाइसेंस को रद्द करने की मांग की। डलहौजी व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश चौभीयाल लगभग 4 माह से डलहौजी के दुकानदार भी आपदा से ज्यादा खतरनाक मार झेल रहे हैं।
विज्ञापन

भारी बिल के साथ-साथ टैक्स और स्टाफ का खर्च निकालना मुश्किल हो रहा है। इस पर नगर परिषद की ओर से ट्रेड लाइसेंस थोपना गलत बात है। उन्होंने कहा कि वर्तमान हालातों को देखते हुए सरकार और नगर परिषद को कम से कम 3 महीने के किराये में छूट देनी चाहिए। क्योंकि ये दुकानदार मंदी की मार झेल रहे हैं। इस मौके पर कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने कहा कि कि आज व्यापार मंडल के लोग आकर मिले थे। बताया कि जल्द ही इस मामले को लेकर एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया है कि व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, ऐसी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें