फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: वरिष्ठजनों को बीएसएनएल का तोहफा, 1812 रुपये में सालभर हर दिन मिलेगी 2जीबी डेटा

Thu, 13 Nov 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने वरिष्ठजनों के लिए सस्ता सालाना प्लान लांच किया है। इस प्लान में 1812 रुपये में एक साल की वैधता, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 2जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। यह प्लान 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए है। इस प्लान में कंपनी की ओर से फ्री सिम कार्ड भी दिया जाएगा। छह महीने का बीआईटीवी सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलेगा। बीएसएनएल सम्मान प्लान सीमित समय के लिए लाया गया है। यह 365 दिन वाला मोबाइल प्लान फिलहाल 18 नवंबर तक ही वरिष्ठजनों को मिलेगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय समेत आस-पास के परिक्षेत्र में निगम अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कार्यरत है। इसी क्रम में जिलेभर में 100 टावरों को स्थापित किया जा रहा है। इसी क्रम में अब तक 60 टावरों को प्रबंधन स्थापित करवा कर सुचारु करवा चुका है, बाकि बचे 40 टावरों को जल्द स्थापित करने का कार्य निगम प्रबंधन की ओर से जोर-शोर से चलाया जा रहा है। प्रबंधन आगामी तीन माह तक इन टावरों को स्थापित करवा चालू करने की योजना के तहत कार्य कर रहा है। जिले की बात की जाए तो निगम के अमूमन 6500 के करीब बीएसएनएल उपभोक्ता हैं। अधिकांश क्षेत्रों में दूरसंचार प्रदाता कंपनियों का सिग्नल न होने के कारण बीएसएनएल का सिग्नल ही आपसी बातचीत का जरिया बना हुआ है। निगम के डीईटीओ बलवीर सिंह ने बताया कि प्रबंधन ने वरिष्ठजनों को बड़ी राहत प्रदान करने के लिए यह प्लान लांच किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें