फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मांगों को लेकर जेपी नड्डा से मिले डलहौजी के विधायक

Wed, 04 Dec 2024 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर नई दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात करते हुए।स्रोत
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। विधानसभा क्षेत्र डलहौजी विधायक के डीएस ठाकुर दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले। उन्होंने जिला चंबा के 500 एसपीओ को जम्मू की तर्ज पर वेतन देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि बनीखेत में ट्रामा सेंटर स्थापित किया जाए। इसके साथ बाथरी से लेकर लंगेरा तक 25 करोड़ रुपये से सड़क की चौड़ाई का काम जल्द शुरू करवाया जाए। पर्यटन की दृषिट को देखते हुए डीएम ने किलोड़ से लेकर गढ़ माता तक सड़क बनाने की भी मांग उठाई है।
विज्ञापन


पथरी जोत में हिमाचल की भूमि पर, जो कई वर्षों से जम्मू कश्मीर ने कब्जा किया है। उसे हिमाचल को दिया जाए। जेपी नड्डा ने आश्वासन दिया है कि डलहौजी विधानसभा क्षेत्र की सभी मांगों को गृह मंत्री और पर्यटन मंत्री के समक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें