फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जमने लगी डल झील, शिवलिंग पर छह इंच बर्फ

Sat, 24 Oct 2026 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्लेशियर पॉइंट से झील तक दो किमी रास्ता बर्फ से ढका, राधाष्टमी के बाद यात्रा जोखिम भरी
विज्ञापन

मौसम बदलते ही 13,500 फीट की ऊंचाई पर तेजी से आ रही है तापमान में गिरावट
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। समुद्र तल से करीब 13,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित पवित्र मणिमहेश डल झील जमने लगी है। झील का बड़ा हिस्सा जम चुका है, जबकि किनारे स्थित चतुर्मुखी शिवलिंग पर करीब छह इंच बर्फ जम गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्र में तेजी से बदलते मौसम और गिरते तापमान के बीच कैलाश यात्रा का रास्ता भी चुनौतीपूर्ण हो गया है।
शुक्रवार को डल झील पहुंचे संवाद न्यूज एजेंसी के प्रतिनिधि ने वहां बर्फ से ढके शिवलिंग और जमती झील का नजारा देखा। इस बार यात्रा के दौरान क्षेत्र में पांच से छह बार बर्फबारी हो चुकी है। ग्लेशियर पॉइंट से डल झील तक करीब दो किलोमीटर रास्ता बर्फ से ढक गया है। श्रद्धालुओं को इस हिस्से में बर्फ पर पैदल चलकर आगे बढ़ना पड़ रहा है। फिसलन, कड़ाके की ठंड और मौसम में अचानक बदलाव से मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

बावजूद इसके श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। हड़सर से डल झील तक करीब 13 किलोमीटर के पैदल मार्ग पर धन्छौ में दो अस्थायी दुकानें अभी भी खुली हैं, जिनके दीपावली के बाद तक चलने की संभावना है।
विज्ञापन


राधाष्टमी के बाद यात्रा में सावधानी जरूरी
राधाष्टमी के बाद मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। इस अवधि में यात्रा जोखिम भरी हो सकती है। श्रद्धालुओं को मौसम की स्थिति और प्रशासन के निर्देशों की जानकारी लेकर ही आगे बढ़ना चाहिए। आस्था के साथ सुरक्षा को प्राथमिकता देना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें