फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में तेजी से फैल रहा साइबर क्राइम : तोमर

Thu, 20 Oct 2016 05:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
साइबर क्राइम पर कार्यशाला में मौजूद छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंबा कॉलेज में वीरवार को पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बच्चों को साइबर क्राइम व साइबर सिक्योरिटी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बच्चों को बताया कि देश में साइबर क्राइम काफी तेजी से फैल रहा है। साइबर क्राइम को लेकर आए दिन समाचार पत्रों में खबरें छपती रहती हैं। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम से एटीएम व बैंक अकाउंट से पैसे की चोरी, फेसबुक हैकिंग, लॉटरी की ठगी सहित अन्य क्राइम को अंजाम दिया जा रहा है।

हजारों लोग इस ठगी का शिकार हो चुके हैं। चंबा जिला में भी इस प्रकार की कई शिकायतें पुलिस के पास दर्ज हो चुकी हैं। जिसमें मोबाइल फोन पर बैंक एटीएम की जानकारी मांगने के जरिये लोगों के खातों से पैसे चोरी हो चुके हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए सभी लोगों को इस प्रकार के झूठे मोबाइल फोन आने पर उन्हें अपने बैंक व एटीएम की जानकारी नहीं देनी चाहिए। इससे वे ठगी का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने कई लड़कियां साइबर क्राइम के लिए ट्रेंड कर रखी हैं। जो अपनी झूठी पहचान दिखाकर फेसबुक अकाउंट पर सेना व अन्य फोर्स के अधिकारी व जवान को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर उनसे दोस्ती करती हैं। उसके बाद सेना से जुड़ी गुप्त जानकारी हासिल करने की कोशिश करती हैं। इस प्रकार के मामले प्रकाशित भी हो चुके हैं। साइबर कैफे में किसी प्रकार की ऑनलाइन ट्रांजेक्शन नहीं करें। इससे बैंक खाता हैक भी हो सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एटीएम से पैसे निकालते समय इस बात का ध्यान रखें की एटीएम रूम में एक व्यक्ति से ज्यादा न हो। इन सभी सावधानियों से साइबर क्राइम की घटनाओं से बचा जा सकता है। इस मौके पर डीएसपी चंबा वीर बहादुर सिंह व कॉलेज के प्रवक्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें