चंबा। चुराह से अपनी देवी बहन से मिलने चंबा पहुंचीं बैरेवाली माता के दर्शन करने के लिए चामुंडा माता मंदिर में लोग आ रहे हैं। कारदारों ने माता के चिह्न लोगों के घरों में पहुंचाए।
माता का लोगों ने स्वागत किया। इसके बाद माता के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। बैरेवाली माता हर वर्ष अपनी बहन चामुंडा से मिलने के लिए चंबा आती हैं। इस दौरान दस से 15 दिन तक देवी बहनें एक साथ रहती हैं। दिन के समय कारदार बैरेवाली माता के पद चिह्नों को लोगों के दर्शन के लिए ले जाते हैं क्योंकि बैरेवाली माता के दर्शन करने के लिए चंबा वासी सालभर इंतजार करते हैं। इन दोनों बहनों के मिलन के अवसर पर चामुंडा माता के मंदिर में जातर मेले का भी आयोजन किया जाता है। संवाद