जिला मुख्यालय चंबा में पासपोर्ट बनवाने पहुंचे लोग। जागरूक पाठक
चंबा। प्रशासन ने जिले के लोगों के लिए पासपोर्ट बनवाने के लिए शिविर लगाया। शिविर में जिला मुख्यालय समेत आस-पास के क्षेत्रों से काफी संख्या में लोग पहुंचे।
परिधि गृह चंबा में पासपोर्ट बनवाने के लिए पहुंचे अधिकारियों ने आवेदकों के दस्तावेज चेक करने के बाद क्रमवार पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया संपन्न की। शहर के लोगों में रमेश कुमार, किशन चंद, अशोक कुमार, राजीव कुमार, दलीप कुमार ने बताया कि मुख्यालय में पासपोर्ट बनाने की सहूलियत नहीं है। ऐसे में लोगाें को अपने पासपोर्ट बनाने के लिए बाहरी जिलाें का रुख करना पड़ता है। ऐसे में जिला प्रशासन का यह कदम काफी लाभप्रद साबित रहेगा। संवाद