फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शारदीय नवरात्र पर भरमौर के मंदिरों में उमड़ी भीड़

Fri, 04 Oct 2024 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। शारदीय नवरात्र को लेकर भरमौर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र में श्रद्धालु शिव पुत्र कार्तिक स्वामी मंदिर कुगति में सबसे ज्यादा संख्या में दर्शन करने के लिए जाते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा भरमाणी माता, बन्नी माता, लाके वाली माता में नवरात्र में रोजाना भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में मणिमहेश यात्रा समाप्त होने के बाद एक बार फिर से भरमौर में भक्तों की आवाजाही देखने को मिल रही है, क्योंकि कार्तिक स्वामी और भरमाणी माता मंदिर को जाने से पहले भक्तों को भरमौर में पहुंचना पड़ता है। कार्तिक स्वामी का मंदिर हड़सर से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित है। कुगति से आगे पांच किलोमीटर का सफर भक्त पैदल ही तय करते हैं, लेकिन मंदिर में पहुंचने के बाद भक्तों की सारी थकान खत्म हो जाती है। इसी प्रकार से जिला के अन्य मंदिरों में नवरात्रों के दौरान भीड़ देखने को मिल रही है। कार्तिक स्वामी मंदिर के पुजारी मचलू राम शर्मा ने बताया कि शारदीय नवरात्रों में इन मंदिरों में भक्तों की काफी भीड़ रहती है। लोग अपनी मन्नत के पूरी होने या मनोकामना मांगने के लिए मंदिर में पहुंचते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें