सलूणी (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलूणी में रंगोत्सव मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
रंगोली प्रतियोगिता में सलूणी ने पहला, मंजीर ने दूसरा और भद्रोह स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग में सलूणी के आयुष शर्मा प्रथम, इशिका राणा द्वितीय और इशांत शर्मा तृतीय रहे। स्कैच मेकिंग प्रतियोगिता में मंजीर की आलिया ने पहला, सलूणी की भवानी ने दूसरा और भद्रोह स्कूल सुनाक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता छठी से आठवीं कक्षा तक विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद