फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, उम्मीदों पर फिरा पानी

विज्ञापन
तेलका क्षेत्र में ओलावृ​ष्टि के बाद ओलो को दिखाती महिला। 
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। तेलका क्षेत्र में बुधवार को भारी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों-बागवानों को भारी नुकसान हुआ है। गेहूं, सरसों और सेब की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


तेलका में बीते दिन दोपहर बाद 3:00 बजे तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे खेतों में काटकर रखी गेहूं की फसल के दाने झड़ गए और खड़ी फसल के दाने काले पड़ने से नुकसान पहुंचा है। किसानों-बागवानों को अब आगामी भविष्य की चिंता सताने लगी है। किसानों-बागवानों ने संबंधित विभागों से उन्हें हुए नुकसान की एवज में मुआवजा देने की मांग की है।
इस बार शुरू में ही मौसम की बेरुखी के चलते किसानों ने देरी से फसल की बिजाई की थी। उसके बाद अब किसानों को उम्मीद रही कि कुछ न होने के चलते कुछ तो हाथ लगेगा, लेकिन बारिश और ओलावृष्टि ने सबकुछ बर्बाद कर दिया। किसानों काे इस बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। संबंधित विभाग और सरकार से गुहार लगाई है कि फसलों का आकलन कर मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें