फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मैहला में किसान परामर्श केंद्र भवन का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने ग्राम पंचायत मैहला में 67 लाख की धनराशि से निर्मित कृषि विभाग के किसान परामर्श केंद्र एवं विषय वस्तु विशेषज्ञ कार्यालय भवन का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के समस्त वर्गों का कल्याण सुनिश्चित बना रही है। जनहित में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित बनाने के साथ सीमित संसाधनों के बावजूद प्रदेश की आर्थिक स्थिति को और अधिक सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब एक छत के नीचे विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध होने के साथ लोगों को विभिन्न विभागीय योजनाओं की सुविधा भी उपलब्ध होगी। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में किसानों को प्राकृतिक खेती से जुड़ने का आग्रह करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक कृषि उपज के समर्थन मूल्य को बढ़ाया है। इसके तहत प्राकृतिक रूप से उगाई गई गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य को 40 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये प्रति किलोग्राम और मक्की के न्यूनतम समर्थन मूल्य को 30 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये प्रति किलोग्राम किया है। इसी तरह प्राकृतिक रूप से उगाई गई कच्ची हल्दी के लिए एमएसपी 90 रुपये प्रति किलोग्राम करने के साथ चंबा के पांगी उपमंडल में पैदा होने वाली प्राकृतिक कृषि उपज जौ के लिए 60 रुपये प्रति किलोग्राम एमएसपी निर्धारित की है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 15 जून तक जिले में प्राकृतिक खेती से जुड़ने वाले सभी किसानों का पंजीकरण करना सुनिश्चित बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें