फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबों में खाने के साथ परोसी जा रही शराब

Thu, 04 Feb 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के  ढाबों में खाने के साथ शराब भी परोसी जा रही है। ढाबों में खाना कम और शराब ज्यादा बेचा जा रहा है, लेकिन इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। शराब बिकने से आम लोग ढाबों में खाना खाने से भी कतरा रहे हैं। सबसे ज्यादा शराब मांस बेचने वाले ढाबों में बेची जा रही है।
विज्ञापन


ढाबों के अंदर रखी शराब की पेटियों को देखकर लगता है कि इन्हें पुलिस का भी डर नहीं है। स्थानीय निवासी चंद राम, राकेश कुमार, धर्मपाल, किशोर, अजय कुमार, संजय कुमार, राजेश, विनोद कुमार, प्यार सिंह, रोशन लाल, देवी सिंह और जय सिंह ने बताया कि शहर के ढाबों में सरेआम खाने के साथ शराब परोसी जा रही है।

उधर, डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि ढाबों में शराब बेचना पूरी तरह से गैर कानूनी है। जल्द ही पुलिस द्वारा शहर के ढाबों में छापेमारी कर शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें