खैरी थाना में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस की टीम बुधवार को शाम के समय डोल गांव के पास गश्त कर रही थी। उसी दौरान मनोज कुुमार निवासी गांव रंगड़ हाथ में बैग लिए वहां से गुजर रहा था।
वह पुलिस को सामने देख हड़बड़ाहट में वहां से भागने लगा। शक के आधार पर जब पुलिस ने उसे पकड़ा और उसके बैग की तलाशी ली तो इस दौरान बैग में पुलिस को 16 बोतलें अवैध शराब की बरामद हुईं। शराब को कब्जे में लेकर व्यक्ति के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है।