फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्तिदेहरा व खुंदेल में गिरकर दो घायल, अस्पताल में भर्ती

Sun, 27 Nov 2016 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
घायल अस्पताल में। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंबा के शक्तिदेहरा व खुंदेल में दो व्यक्ति गिरने से बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


पहला मामला चंबा के शक्तिदेहरा क्षेत्र में  उस समय पेश आया जब कर्म चंद (38) पुत्र होशियारा राम रात के साढ़े ग्यारह बजे के करीब अपने घर की बालकनी में टहलने गया। इसी दौरान कर्म चंद को चक्कर आया और वह घर की दूसरी मंजिल से सीधे नीचे जा गिरा। जहां पर गिरते ही वह बेसुध हो गया। काफी समय बीत जाने पर घर के अन्य सदस्यों ने खोजबीन शुरू कर दी।

इसी दौरान लगभग एक घंटे बाद कर्म चंद अपने घर के साथ लगती गली में बेसुध पाया गया। लिहाजा परिजनों ने तुरंत उसे एंबुलेंस की सहायता से चंबा अस्पताल पहुंचाया। उधर गिरकर घायल होने की दूसरी घटना चंबा के खुंदेल में घटी। स्थानीय निवासी अली हुसैन (23) पुत्र नवाब अपने किसी काम से जा रहा था। गांव के साथ लगती ढांक पर अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह लुढ़कते हुए सीधे खाई में पहुंच गया। जिसके बाद अली ने चीखना चिल्लाना शुरू किया तो आवाज सुन कर स्थानीय लोगों ने उसे खाई से निकाल कर उपचार के लिए चंबा अस्प्ताल पहुंचाया।
विज्ञापन


 क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा के अधीक्षक जीवानंद चौहान ने बताया कि दोनों घायलों का स्वास्थ्य उपचार चल रहा है। चिकित्सकों को दोनों की हालत पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें