फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो बाइक सवार घायल, एक टांडा रेफर

Sat, 10 Dec 2016 06:20 PM IST
ब्यूरो/ चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा-बालु मार्ग पर शनिवार को बाइक स्किड होने से दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए। हादसा दोपहर के समय करीब दो बजे हुआ। जब दोनों युवक बाइक पर चंबा कॉलेज से शहर की तरफ आ रहे थे। बालू के पास बाइक स्किड होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। लोगों ने घायल युवकों को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर रूप से घायल एक युवक को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जबकि, दूसरे को क्षेत्रीय अस्पताल में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि शनिवार दोपहर को दो घायल युवकों को क्षेत्रीय अस्पताल में लाया गया। जिनकी पहचान हितेंद्र कुमार पुत्र राज कुमार निवासी गांव सेरी डाकघर उटीप और कुुशल कुमार पुत्र हंसराज निवासी गांव बाड़का के रूप में हुई है। कुशल कुमार को प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने अस्पताल में घायल युवकों के बयान दर्ज किए हैं। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा वीर बहादुर सिंह ने बताया कि बालू के पास बाइक दुर्घटना का मामला सामने आया है। इसमें दो युवक घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें