फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना टैक्स रूटों पर चल रहीं 3 प्राइवेट बसें जब्त

Wed, 01 Mar 2017 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंबा
विज्ञापन
चंबा पठानकोट मार्ग पर शीतला पुल के पास आरटीओ ने बांड की प्राइवेट बसें। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
चंबा-सुल्तानपुर मार्ग पर बुधवार को शीतला पुल के पास आरटीओ चंबा ने अपनी टीम के साथ नाका लगाया। इस दौरान प्राइवेट बसों की जांच पड़ताल की गई। नाके के दौरान तीन प्राइवेट बसें ऐसी पकड़ी गईं जिनका काफी समय से टैक्स नहीं भरा गया था। इन बसों को बांड कर लिया गया। इसके अलावा इन बसों में सवारियों को टिकटें भी नहीं दी जा रही थीं। इसको लेकर भी बस ऑपरेटर का चालान काटा गया। 
विज्ञापन


बसों के बांड होने से सवारियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए एचआरटीसी की तीन बसें मंगवाई गईं। जिन्हें बांड की गई बसों के रूटों पर भेजा गया। साथ ही प्राइवेट बसों के परिचालकों से सवारियों का किराया भी वापस करवाया गया। इस दौरान आरटीओ कृष्णा नेगी ने तीनों बसों की सवारियों को जागरूक करते हुए कहा कि वे बसों में सफर करते समय परिचालक से टिकट अवश्य मांगे। यह उनका अधिकार है। नाके के दौरान चंबा-चकलू रूट पर जाने वाली बस नंबर एचपी 73-2324 को बांड किया गया। इसके मालिक ने अक्तूबर माह से बस का टैक्स नहीं भरा था। जोकि करीब 60,000 रुपये बनता है। 

दूसरी बस नंबर एच 38ए-3959 जोकि चंबा-सिल्लाघ्राट रूट पर जा रही थी। इस बस का करीब 26,000 हजार रुपये टैक्स नहीं भरा गया था। तीसरी बस नंबर एचपी 65-2121 चंबा-कोलका रूट पर जा रही थी। इस बस का अक्तूबर माह से टैक्स नहीं भरा गया था। जोकि करीब 42,100 रुपये बनता है। 
विज्ञापन


उपरोक्त सभी बस ऑपरेटरों को परिवहन विभाग की ओर से नोटिस भी दिए गए थे। लेकिन, बस ऑपरेटरों ने टैक्स नहीं भरा। आरटीओ चंबा ने उपरोक्त रूटों पर चलने वाली बसों को बांड कर लिया। जिन्हें टैक्स भरने के बाद ही छोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें