फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसा में महिला से आधा किलो चरस बरामद

Thu, 12 Jan 2017 09:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
विज्ञापन
charas
विज्ञापन
चंबा। तीसा पुलिस ने वीरवार को नकरोड़ के पास एक महिला को 500 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। महिला की पहचान ढेलको देवी निवासी खोला, डाकघर टिकरी गढ़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस ने नकरोड़ के पास नाका लगाया हुआ था। उसी दौरान एक महिला हाथ में बैग लेकर वहां से गुजर रही थी। पुलिस को देखकर महिला वहां से भागने की कोशिश करने लगी। महिला को भागता हुआ देख पुलिस को शक हो गया।

शक के आधार पर पुलिस ने महिला को पकड़ा और उसके बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान महिला के बैग से 500 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस बरामद कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सलूणी महिंद्र सिंह मिन्हास ने बताया कि वीरवार को पुलिस ने नकरोड़ के पास एक महिला को 500 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। उन्होंने कहा कि तीसा में चरस का कारोबार रोकने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। अगर कोई व्यक्ति नशे की तस्करी करता हुआ पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें