चंबा में कार्रवाई करते खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
चंबा। खाद्य आपूर्ति विभाग ने वीरवार को शहर में बिना रेटलिस्ट सब्जी बेचने वाले विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई। विभागीय टीम ने शहर की सभी सब्जी की दुकानों में अपनी दबिश देकर वहां रेटलिस्टों की जांच की।
इस दौरान 12 दुकानदार ऐसे पाए गए जो अपनी दुकानों में बिना रेटलिस्ट लगाए सब्जी बेच रहे थे। इतना ही नहीं इन दुकानों के आगे काफी गंदगी भी फैली हुई थी। इससे वहां रखी सब्जियां दूषित हो रही थीं।
बिना रेटलिस्ट व गंदगी के बीच सब्जी बेचने वाले 12 सब्जी विक्रेताओं के चालान किए गए। उनसे 13 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। शहरवासी जिला प्रशासन से काफी समय से सुलभ शौचालय के बाहर सब्जी बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
जिला प्रशासन ने खाद्य आपूर्ति विभाग को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के आदेशानुसार वीरवार को गंदगी में और बिना रेट लिस्ट सब्जी बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। विभागीय कार्रवाई पर स्थानीय लोगों ने काफी खुशी जाहिर की है। बिना रेटलिस्ट से दुकानदार लोगों को मनमर्जी से सब्जी बेच रहे हैं।
...
खाद्य आपूर्ति विभाग ने काटे हैं चालान : मोहन सिंह
जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी मोहन सिंह ने बताया कि वीरवार को विभाग की टीम ने बिना रेटलिस्ट सब्जी बेचने वालों के 12 चालान काटे। साथ ही 13,500 रुपये जुर्माना भी वसूल किया। उन्होंने कहा कि बिना रेटलिस्ट सब्जी बेचने वालों के खिलाफ भविष्य में भी कार्रवाई की जाएगी।