फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की नर्सरी में कार्यरत महिला से दुराचार

Sat, 02 Apr 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
दुराचार
विज्ञापन
पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर भरमौर थाना क्षेत्र की एक महिला से दुराचार का मामला दर्ज किया है।  पीड़ित महिला वन विभाग की नर्सरी में काम करती है। महिला ने न्यायाधीश को सौंपे शिकायतपत्र में आरोप लगाया है कि 6 मार्च को जब वह नर्सरी में काम पर थी तो वहां मनी राम पुत्र मैथे निवासी एलमी आया।
विज्ञापन


आरोपी ने छेड़खानी के बाद उससे दुराचार किया। आरोपी ने पीड़िता को घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 323, 354, 376, 506 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

डीएसपी वीर बहादुर ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस महिला के लगाए गए आरोप की पड़ताल कर रही है। जल्द ही इस संबंध में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें