फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यकारिणी सलूणी के अध्यक्ष बने राजेश

Mon, 08 Feb 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल चंबा में सोमवार को नई पेंशन स्कीम की खामियों के विरोध में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की बैठक जिला एनपीएस कर्मचारी संघ के प्रधान अमित जरियाल की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन


बैठक में नई पेंशन स्कीम की विभिन्न खामियों के विरोध में ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें ब्लॉक सलूणी में अध्यक्ष पद पर राजेश शर्मा, महासचिव केहर सिंह, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार को चुना गया। इस मौके पर संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश शर्मा, जिला सलाहकार सुनील जरियाल, सलूणी ब्लॉक के सलाहकार पवन शर्मा ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि कर्मचारियों को एक समान लाभ मिलना चाहिए।

उन्होंने बताया 15-5-2003 से पहले नियुक्त कर्मचारियों को हर सुविधा प्रदान की जा रही है। वहीं, इसके बाद नियुक्त कर्मचारियों को इन सभी सुविधाओं से वंचित कर दिया गया है। इसके स्थान पर अतर्कपूर्ण नई पेंशन योजना शुरू की गई जो कि किसी भी तरह से कर्मचारी हितैषी नहीं है।
विज्ञापन


ऐसे में, सभी विभागों के कर्मचारी नई पेंशन योजना के विरोध में एकजुट हो गए हैं। इस बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायतीराज, लोनिवि और आईपीएच के कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें