फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुराह में रद्द हुए पांच प्रधान और ग्यारह वार्ड सदस्यों के आवेदन

Sun, 20 Dec 2015 06:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायतीराज चुनाव के तहत चुराह घाटी में भरे गए नामांकन पत्रों में से पांच पंचायत प्रधान पद के दावेदार और ग्यारह वार्ड मेंबर पद के दावेदारों के पर्चे रद्द घोषित किए गए हैं। इनमें चरड़ा, कोहाल, खजुआ, सनवाल और जुनांस पंचायत से पंचायत प्रधान के पद पर आवेदन करने वाले एक-एक प्रत्याशी शामिल हैं। जबकि इन्हीं पंचायतों में से कुल ग्यारह वार्ड सदस्यों के पर्चे भी रद्द घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन


 पंचायतीराज चुनाव अधिनियम के तहत इन सभी पर अवैध कब्जे, डिपो होल्डर होने और इनके आवेदन पत्र में त्रुटि रहना कारण बताया गया है। ऐसे में इस बार पंचायत चुनाव के रणकुंभ में यह नकारे गए प्रत्याशी जोर आजमाइश नहीं कर पाएंगे। यह जानकारी देते हुए बीडीओ तीसा सन्नी शर्मा ने बताया कि नियम के तहत ही इस कार्रवाई को किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें