फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महुआ गांव में घास काटते खाई में गिरी महिला, मौत

Tue, 27 Sep 2016 06:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत किलोड़ के महुआ गांव में मंगलवार को घास काटने गई महिला गहरी खाई में जा गिरी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की पहचान गुतला पत्नी नंद लाल निवासी गांव महुआ के रूप में हुई है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार गुतला मंगलवार को अपने घर के साथ लगती चुंजल घासनी में घास काटने गई थी। उसी दौरान घास काटते समय महिला का पांव फिसल गया। जिससे वह गहरी खाई में जा गिरी।

खाई में गिरने से महिला के सिर व शरीर में काफी गंभीर चोटें लगी। जिसकी वजह से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि महिला की चीख सुनकर उसके साथ घास काट रहे अन्य ग्रामीण घटनास्थल पर दौड़ कर पहुंच गए। इससे पहले कि ग्रामीण उसे खाई से निकाल कर स्वास्थ्य केंद्र लेकर जाते, महिला की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी पंचायत प्रधान तथा महिला के परिजनों को दी।
विज्ञापन


उधर, ग्राम पंचायत प्रधान किलोड़ सुमित्रा देवी ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि मंगलवार को चुंजला के पास घास काटते समय एक महिला गहरी खाई में जा गिरी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पुलिस विभाग को दे दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें